अध्यात्म से कैसे बनायें बच्चे को महान और मेधावी
संतति का जन्म सनातन धर्म में एक आध्यात्मिक कार्य है। ज्योतिष-शास्त्र में योग्य संतति के लिए भी आध्यात्मिक दृष्टि से विचार किया गया है। इसके लिए गर्भमास के स्वामियों के अनुसार आध्यात्मिक उपाय करना चाहिए।
हम सभी जानतें है कि गर्भ मे बच्चा 9 महीने तक रहता है और दसवें मास में जन्म लेता है। हमारे ब्रह्मांड के 9 ग्रह अपनी अपनी किरणों से गर्भ मे पल रहे बच्चे को विकसित करते है। हर ग्रह अपने स्वभाव के अनुरूप बच्चे के शरीर के अंगों (भागों) को विकसित करता है। अगर कोई ग्रह गर्भ मे पल रहे बच्चे के समय कमजोर है तो उपाय से उसको ठीक किया जा सकता है। मासानुसार गर्भ के स्वामी और उनकी अनुकूलता के उपाय इस प्रकार बताए गयें है –
* गर्भाधान से 1 महीने तक गर्भ पर शुक्र का प्रभाव रहता है। अगर गर्भावस्था के समय शुक्र कमजोर है तो शुक्र को मजबूत करना चाहिए । अगर शुक्र मजबूत होगा तो बच्चा बहुत सुंदर होगा। उस समय स्त्री को चटपटी चीजे खानी चाहिए। शुक्र का दान न करे। अगर दान किया तो शुक्र कमजोर हो जाता है। दान सिर्फ उसी ग्रह का करे जो पापी और क्रूर हो क्योकि क्रूर ग्रहों के कारण गर्भपात का खतरा होता है।
* दूसरे महीने मंगल का प्रभाव रहता है। मीठा खा कर मंगल को मजबूत करे, तथा लाल वस्त्र ज्यादा धारण करे।
* तीसरे महीने गुरु का प्रभाव रहता है। दूध और मीठे से बनी मिठाई या पकवान का सेवन करे तथा पीले वस्त्र ज्यादा धारण करे।
* चौथे महीने सूर्य का प्रभाव रहता है। रसों का सेवन करे तथा महरून वस्त्र ज्यादा धारण करे।
* पांचवे महीने चंद्र का प्रभाव रहता है। दूध और दही तथा चावल तथा सफ़ेद चीजों का सेवन करे तथा सफ़ेद या क्रीम कलर के वस्त्र धारण करे।
* छटे महीने शनि का प्रभाव रहता है। कसैली चीजों, केल्शियम और रसों का सेवन करे तथा आसमानी वस्त्र ज्यादा धारण करे।
* सातवे महीने बुध का प्रभाव रहता है। फल और फलों के रस का खूब सेवन करे तथा हरे रंग के वस्त्र ज्यादा धारण करे।
* आठवें माह पर लग्नेश (गर्भाधान लग्न) का प्रभाव रहता है। आठवें माह में लग्नेश की स्थिति के अनुसार कार्य करें।
* नवें महीने पर चंद्र का तथा दसवें महीने सूर्य का प्रभाव रहता है । इस दौरान अगर कोई ग्रह नीच राशि गत भ्रमण कर रहा है तो उसका पूरे महीने यज्ञ करन चाहिए। जितना गर्भ ग्रहों की किरणों के नकारात्मक प्रभाव से बचेगा उतना ही बच्चा महान और मेधावी होगा।
पण्डित भारत भूषण शर्मा ( ज्योतिषाचार्य )