एनजीटी के आदेशों का सरेआम उल्लंघन… सार्वजनिक स्थल पर पोलिथीन जलाने से लोगो का जीना दुश्वार
गाज़ियाबाद – सिहानी गेट थाना क्षेत्र के वार्ड न. ४ स्थित हिंडन विहार में अवैध पोलिथीन बनाने की फैक्ट्री लगी हुई हैं ….जिसके कारण यहाँ आये दिन फैक्ट्री मालिक पोलिथीन के बचे हुए अवशेष को सार्वजनिक स्थल पर जलाते हैं जिसके कारण प्लास्टिक के जलने से निकट रहने रहने लोगों को अस्थमा और आँखों की कई गंभीर बीमारिया हो रही हैं | स्थानीय लोग कई बार सम्बंधित वार्ड निगम के पार्षद रोहित त्यागी को भी इस समस्या से अवगत करा चुके हैं परन्तु समस्या जस की तस बनी हुई है यह जानकारी हमें समाज के एक सजग प्रहरी होने के नाते रविकांत अध्यक्ष भीम नगर रेजिडेनटस वैलफेयर सोसाइटी ने दी उनके अनुसार स्थानीय लोग कई बार सम्बन्धित अधिकारियों की इस गंभीर समस्या से अवगत करा चुके हैं परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई है ज्ञात रहे सार्वजानिक स्थल पर वायु प्रदुषण करना दण्डनीय अपराध है | जिसका शायद स्थानीय फैक्ट्री मालिकों को ज्ञान नहीं अथवा वे बेख़ौफ़ हैं यहाँ हम बताना चाहेंगे कि गर्मियों में तापमान बढ़ने पर प्रत्येक वर्ष यहाँ कोई न कोई आग लगने की भयंकर दुर्घटना होती रहती है परन्तु प्रशासन हर बार दुर्घटना के समय सजग रहता है और फिर बाद में कोई कार्यवाही नहीं करता शायद अगली और बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार रहता है
सुन्दर कुमार ( प्रधान सम्पादक )