जानिए शिव शक्ति के दो केंद्र
सनातन धर्म में तीर्थों का विशेष महत्व है क्योकि सनातन की जड़ें उन सभी तीर्थों से जुड़ीं हुई हैं जोकि प्राचीन भारत के इतिहास और आस्था को जोड़ती हैं कैलाश मानसरोवर का महत्व भारतीय तीर्थों मे सबसे अधिक माना गया है मान्यता है कि कैलाश मानसरोवर सृष्टि के संचालक भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है।
तीनों लोकों के स्वामी भगवान भोलेनाथ के निवास स्थान कैलाश पर्वत के पास स्थित है कैलाश मानसरोवर। यह अद्भुत स्थान रहस्यों से भरा है। कैलाश पर्वत दुनिया के 4 मुख्य धर्मों- हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख धर्म का धार्मिक केंद्र है। आइये हम आपको बताते हैं मानसरोवर के रहस्य, इतिहास, पौराणिक और वैज्ञानिक मान्याओं के बारे में।